फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake of Magnitude 5.1 Occurred in Assam and other parts of North East

Earthquake: असम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.1 रही तीव्रता

Mon, 11 Sep 2023 11:34 PM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 11 Sep 2023 11:34 PM IST
सार

Earthquake: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि मणिपुर के उखरुल में भी सोमवार रात 11 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.1 रही।  

विज्ञापन
Earthquake of Magnitude 5.1 Occurred in Assam and other parts of North East
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में सोमवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात करीब 11.01 बजे भूकंप के झटके लगे। मिली जानकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मणिपुर के उखरूल जिले से करीब 66 किलोमीटर दूर म्यांमार के पास था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मणिपुर के उखरूल में सोमवार रात 11 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.1 रही। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 20 किमी की गरहाई में था।

अंडमान सागर में आया 4.4 तीव्रता का भूकंप
एनएससी के मुताबिक, मंगलवार तड़के अंडमान सागर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र 93 किमी की गहराई में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed