फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nashik Maharashtra Earthquake News: Earthquake of magnitude 3.8 on the Richter scale occurred 103 km West of Nashik, Maharashtra

महाराष्ट्र: नासिक में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.8 मापी गई तीव्रता

Tue, 08 Sep 2020 11:03 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नासिक
एएनआई, नासिक Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Nashik Maharashtra Earthquake News: Earthquake of magnitude 3.8 on the Richter scale occurred 103 km West of Nashik, Maharashtra
नासिक महाराष्ट्र में भूकंप: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

महाराष्ट्र में नासिक से 103 किलोमीटर दूर पश्चिमी इलाके में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके आज सुबह 9.50 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने भूकंप की पुष्टि की है।

 

 


बता दें कि पिछले कुछ दिनों में नासिक, पालघर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। मुंबई में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे भूकंप के झटके आए। इसका केंद्र उत्तर मुंबई में 102 किलोमीटर दूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के पालघर जिले में कम तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किये गए थे। पालघर जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया था कि दहानु तहसील में शुक्रवार रात 11 बजकर 43 मिनट पर 4.0 तीव्रता का पहला भूकंप और तलसारी तहसील में रात 11.41 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed