असम के तेजपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई
असम के तेजपुर में गुरुवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 10 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी। बता दें कि भूकंप में किसी के हताहत या नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Earthquake of magnitude 3.4 on the Richter scale occurred at 2213 hours near Tezpur, Assam: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) August 27, 2020विज्ञापन
बीते कुछ महीनों में असम में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, तेजपुर में बीते दो महीनों में भूकंप का यह दूसरा झटका है। इससे पहले 8 जुलाई को असम से 49 किमी दक्षिण-पूर्व में तेजपुर में दोपहर 2.26 बजे भूकंप आया था। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई थी।