{"_id":"570a2d5f4f1c1ba743c810e6","slug":"earthquake-in-north-india-including-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, हिंदुकुश की पहाड़ियों में केंद्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, हिंदुकुश की पहाड़ियों में केंद्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। श्रीनगर और चंडीगढ़ में भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान स्थित हिंदुकुश पहाड़ियों में माना जा रहा है।
विज्ञापन
यूरोपियन मेडिरिनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) की वेबसाइट के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। भूकंप का समय 4 बजकर एक मिनट बताया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके 3 बजकर 55 मिनट पर महसूस किए गए।
विज्ञापन
EMSC के मुताबिक, भूकंप के झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और उत्तर भारत में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पेशावर से तकरीबन 248 किमी दूर था और गहराई धरती की सतह से तकरीबन 211 किमी नीचे थे।
विज्ञापन
दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद मेट्रो को रोक दिया गया। चावड़ी बाजार में तकरीबन 14 मिनट तक मेट्रो रोकी गई। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो को दोबारा शुरू किया गया है, हालांकि उनकी स्पीड धीमी रखी गई है। मैट्रो ट्रैक की जांच की जा रही है। हालात सामान्य होने के बाद ही मेट्रो की स्पीड को सामन्य किया जाएगा।