{"_id":"60fd905ecebf800475551938","slug":"earthquake-in-east-sikkim-an-earthquake-of-magnitude-4-0-on-the-richter-scale-hit-east-sikkim-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिली धरती: भूकंप के झटकों से कांपा पूर्वी सिक्किम, रिक्टर पैमाने पर 4.0 रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिली धरती: भूकंप के झटकों से कांपा पूर्वी सिक्किम, रिक्टर पैमाने पर 4.0 रही तीव्रता
Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM IST
सार
पूर्वी सिक्किम में रविवार रात 8.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
पूर्वी सिक्किम में रविवार रात 8.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले मणिपुर में 22 जुलाई को शाम 4.28 बजे भूकंप के हल्के महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इम्फाल से 21 किलोमीटर पूर्व की ओर भूकंप का केंद्र रहा और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।
विज्ञापन
जानिए क्यों आता है भूकंप
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन
जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
विज्ञापन