फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   earthquake in dlehi ncr and north india

भूकंप के झटकों से हिला उत्तर भारत, हाई अलर्ट पर NDRF

Tue, 07 Feb 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
earthquake in dlehi ncr and north india
दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के आसपास के कई इलाकों में सोमवार देर रात भूंकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब रात 10.35 पर लोगों ने कुछ देर तक भूकंप के झटके महसूस किए।
विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। आईएमडी के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में है। इसके अलाव देहरादून, चमोली, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ और ऋषिकेश समेत उत्तराखंड के कई शहर भूकंप के तेज झटकों से कांप उठे।
विज्ञापन


झटके इतने तेज थे कि लोग नींद से जाग गए। घबराकर लोग निकलकर बाहर आ गए। हालांकि अभी तक किसी के भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के तेज झटके पंजाब, देहरादून और पिथौरागढ़ में भी महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप के बाद एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन को विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

हिमाचल में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे सो रहे लोग

earthquake in dlehi ncr and north india
हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात 10:35 बजे  शिमला में भूकंप के के तीन से चार झटके आए। घरों में सो रहे लोग बाहर की तरफ भागे। लोग अभी सहमें हुए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है।

वहीं अन्य जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा, कुल्‍लू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed