{"_id":"61c2aaa67419f774ee75dcaa","slug":"earthquake-in-bengaluru-magnitude-of-3-3-occurred","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Earthquake: लोगों को महसूस हुए झटके, रिएक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Earthquake: लोगों को महसूस हुए झटके, रिएक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता
Wed, 22 Dec 2021 10:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:27 AM IST
सार
बेंगलुरु में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
विस्तार
कर्नाटक के बेंगलुरू में लोगों को बुधवार सबुह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक बेंगलुरु से लगभग 70 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में 3.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। हालांकि, अभी तक इस भूकंप में किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
एनसीएस ने ट्वीट करके बताया कि कर्नाटक के बेंगलुरू से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में बुधवार सुबह सात बजकर नौ मिनट 36 सेकंड पर 11 किलोमीटर गहराई में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
उसने एक अन्य ट्वीट में बताया कि कर्नाटक के बेंगलुरू से करीब 66 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में बुधवार सुबह सात बजकर 14 मिनट 32 सेकंड पर 23 किलोमीटर गहराई में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन