{"_id":"63746e9e0e5f48684e28c185","slug":"earthquake-in-arunachal-today-with-3-7-magnitude-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: अरुणाचल प्रदेश में फिर डोली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: अरुणाचल प्रदेश में फिर डोली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके
Wed, 16 Nov 2022 10:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:40 AM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह यहां नौ बजकर 55 मिनट पर यह झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉल सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.7 रही और इसका केंद्र पृथ्वी की 10 किलोमीटर गहराई में बसर से दक्षिण पूर्ण दिशा में था।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप के झटकों के बाद लोग घर से बाहर निकल आए और काफी देर तक बाहर ही रहे। इससे पहले 10 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5.7 मापी गई थी। यह भूकंप सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर महसूस किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में भी आया था भूकंप
बता दें, इससे पहले नेपाल में भूकंप आया था, जिसके झटके भारत में दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद जैसे शहरों में महसूस किए गए थे। ये झटके काफी जोरदार थे जो रात करीब दो बजे महसूस किए गए थे।
विज्ञापन