Big News: मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके; बंगाल के हावड़ा में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर राख
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के उखरुल में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि राज्य के उखरुल में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप शुक्रवार सुबह 5.01 बजे आया, जिसका केंद्र 20 किलोमीटर की गहराई में थी। हालांकि भूकंप से किसी के तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें, शुक्रवार सुबह राजस्थान के जयपुर में भी आंधे घंटे के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए।
हावड़ा में बाजार में भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख
वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बाजार में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें 50 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। डिविजनल फायर ऑफिसर रंजन कुमार घोष ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हावड़ा मुख्यालय से तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हम आग बुझाने का काम कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आग से सैकड़ों दुकानों को नुकसान हुआ है।
West Bengal | Massive fire breaks out in Howrah, 12 fire tenders at the spot. Further details awaited pic.twitter.com/JWljfn8tGR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2023
महाराष्ट्र के भंडारा में वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत
महाराष्ट्र के भंडारा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर बृहस्पतिवार सुबह एक तेंदुआ मृत पाया गया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि लगभग ढाई साल के नर तेंदुए को कंपार्टमेंट 170 के पास कालेवाड़ा बीट में एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। शव वन विभाग के गाडेगांव डिपो में भेज दिया है और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देशन में इसका निपटान किया जाएगा।
मंगलूरू में नशीला पदार्थ युक्त 100 किलोग्राम चॉकलेट जब्त
कर्नाटक के मंगलूरू में पुलिस ने दो दुकानों से नशीला पदार्थ युक्त 100 किलोग्राम चॉकलेट जब्त की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को कार स्ट्रीट और फलनीर स्थित दुकानों पर छापेमारी के दौरान नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार ये दुकाने क्रमशः मनोहर सेठ और बेचैन सुनार की है। सुनार उत्तर प्रदेश का निवासी है।
रेलवे ने की मैपिंग, ट्रेन खोजना होगा आसान
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने स्टेशनों की मैपिंग की है। इससे टिकट बुक कराते समय यात्री अपने स्टेशन और ट्रेन का सही चुनाव कर सकेंगे। अलग-अलग जगहों के नाम के लिए ट्रेन खोजना आसान होगा।
वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मॉडल मुनमुन धमेचा से पूछताछ
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच के सिलसिले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को मॉडल मुनमुन धमेचा से पूछताछ की। सूत्रों ने कहा, मुनमुन बृहस्पतिवार सुबह सीबीआई मुख्यालय में जांच दल के सामने पेश हुईं। कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर ड्रग्स मामले में एनसीबी के छापे के एक दिन बाद मुनमुन को तीन अक्तूबर, 2021 को शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ गिरफ्तार किया गया था।