{"_id":"56e579464f1c1b76348b4568","slug":"earthquacke-were-felt-in-assam-and-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से हिला असम और नेपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भूकंप के झटकों से हिला असम और नेपाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 06:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल के बड़े भूकंप के बाद से नेपाल में लगातार भूकंप के झटके आते रहे हैं। रविवार को नेपाल में रिक्टर स्केल पर 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। यह झटके काठमांडू घाटी और उससे सटे जिलों में स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे महसूस किए है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र काठमांडू से 80 किलोमीटर पश्चिम धाडिंग जिले में स्थित था। घटना में किसी नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। शुक्रवार को भी 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।
विज्ञापन
असम में भूकंप का हल्का झटका
राज्य में रविवार सुबह करीब 4.04 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि यह हल्की तीव्रता का झटका था। भूकंप का केंद्र राज्य के दरांग क्षेत्र में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी भी दुर्घटना या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन