फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earth's protective layer improves due to reduction in harmful gases

Earth: हानिकारक गैसों में कमी से पृथ्वी की सुरक्षा परत में सुधार; क्लोरोफ्लोरोकार्बन में गिरावट रहा बड़ा कारण

Sat, 08 Mar 2025 04:25 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 08 Mar 2025 04:25 AM IST
सार

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने भी पुष्टि की है कि ओजोन परत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ने इस सुधार में अहम भूमिका निभाई है।
 

विज्ञापन
Earth's protective layer improves due to reduction in harmful gases
पृथ्वी। - फोटो : Freepik

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन परत में सुधार हो रहा है। इससे पहले भी वैज्ञानिकों ने ओजोन परत में सुधार के संकेत देखे थे, लेकिन यह पहला अध्ययन है जो यह साबित करता है कि यह रिकवरी मुख्य रूप से हानिकारक रसायनों में आई गिरावट के कारण हुई है। इसमें जलवायु परिवर्तन या मौसम के बदलाव की कोई भूमिका नहीं है।

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से जुड़े शोधकर्ताओं का कहना है कि यह इस बात का प्रमाण है कि वैश्विक स्तर पर उठाए गए कदम जिनका उद्देश्य ओजोन हानिकारक रसायनों को कम करना था, प्रभावी साबित हुए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। इस अध्ययन के निष्कर्ष अंतरराष्ट्रीय जर्नल नेचर में प्रकाशित हुए हैं।एमआईटी की प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता सुसान सोलोमन का कहना है कि इस बात के ठोस प्रमाण मिले हैं कि अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन परत में सुधार हो रहा है। यह पहली बार है जब 95 फीसदी विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि ओजोन छिद्र भर रहा है जो एक बेहद सकारात्मक संकेत है।

विज्ञापन


लगातार सुधार जारी
विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने भी पुष्टि की है कि ओजोन परत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ने इस सुधार में अहम भूमिका निभाई है।

समताप मंडल में स्थित है ओजोन परत
पृथ्वी के चारों ओर विभिन्न गैसों से बना वायुमंडल कई परतों में विभाजित है। सतह से दूसरी परत जिसे समताप मंडल (स्ट्रेटोस्फीयर) कहा जाता है, में 15 से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर ओजोन गैस घनी मात्रा में पाई जाती है। यह वायुमंडल में मौजूद कुल ओजोन का लगभग 90 फीसदी हिस्सा बनाती है। यह परत सूर्य से आने वाली पराबैंगनी (यूवी) किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed