फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eam s jaishankar said world watching our forward looking program is being praised

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- हमारी आगे बढ़ती योजनाओं को देख रही दुनिया, प्रौद्योगिकी आधारित शासन की हो रही तारीफ

Sat, 14 Jan 2023 08:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 08:40 PM IST
सार

जयशंकर ने आगे कहा, मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियानों से यह स्पष्ट है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिभाषित 17 सतत विकास लक्ष्य कोरोना काल के दौरान भी सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में से थे।

विज्ञापन
eam s jaishankar said world watching our forward looking program is being praised
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि साल 2014 से समाज को बदलने की प्रतिबद्धता तेजी से समग्र और प्रभावी रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत बेहतर स्वास्थ्य, टीकाकरण, लैंगिक असमानता को कम करने, शैक्षिक पहुंच, प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए कौशल से हुई है। जयशंकर एक तमिल साप्ताहिक समाचार पत्रिका के 53वें वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


जयशंकर ने आगे कहा, मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियानों से यह स्पष्ट है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिभाषित 17 सतत विकास लक्ष्य कोरोना काल के दौरान भी सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में से थे। विदेश मंत्री ने कहा, भारत का ट्रैक रिकॉर्ड मायने रखता है और यह सतत विकास लक्ष्यों में वैश्विक सफलता हासिल करेगा। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा, कोरोना काल में भारत ने वैश्विक चेतना को विभिन्न और विविध तरीकों से प्रभावित किया। उन्होंने कहा, इस समय भारत न केवल खुद के लिए बल्कि दुनिया के लिए टीकों का सफल उत्पादक था। यही नहीं वह टीकों का अविष्कारक भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, दुनिया देख रही है कि कैसे भारत के स्वास्थ्य, आवास, माइक्रोक्रेडिट, किसान सहायता कार्यक्रम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे प्रौद्योगिकी सक्षम शासन की प्रशंसा हो रही है। भारत आज वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) में एक उदाहरण के रूप में माना जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed