भारत और स्पेन के विदेश मंत्रियों ने की बैठक, समन्वय बनाए रखने पर दिया जोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को स्पेन की विदेश मंत्री अरांचा गोंजालेज के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम के बैठक की। जयशंकर ने कहा कि हमने कोविड महामारी की स्थिति पर जानकारियां साझा कीं। इसके साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सहयोग के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
इस बैठक को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों पर भी चर्चा की। दोनों पक्ष आगामी भारत-ईयू नेताओं के सम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में साथ काम करने पर सहमत हुए। बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन अगले साल यानी 2021 में पुर्तगाल में होना प्रस्तावित है।
Good virtual meeting with FM @AranchaGlezLaya of Spain. Exchanged notes on the pandemic situation. Detailed review of bilateral relations including cooperation in energy, climate change and infrastructure. pic.twitter.com/RQchC773hw
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) December 23, 2020
विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर और उनके स्पेन के समकक्ष अरांचा ने सुधारों वाले बहुपक्षवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने 2021 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (में भारत की उपस्थिति के संदर्भ में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर निकट संपर्क और समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।