{"_id":"596a41b54f1c1bba088b4852","slug":"each-passport-center-will-be-50-km-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेक 50 किमी की दूरी पर होगा एक पासपोर्ट केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हरेक 50 किमी की दूरी पर होगा एक पासपोर्ट केंद्र
एजेंसी/ कोलकाता
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट
विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने शनिवार को कहा कि सरकार भविष्य में देश में हर 50 किलोमीटर की दूरी पर एक पासपोर्ट केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। अकबर ने कहा कि पासपोर्ट एक अधिकार है, यह कोई उपहार नहीं है। अकबर ने उत्तरी कोलकाता के बीडान स्ट्रीट डाकघर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। इसी दौरान उन्होंने नादिया जिले के किशननगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक अन्य पीओपीएसके का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज का नजरिया है कि हर आदमी पासपोर्ट सुविधा तक पहुंच हासिल कर सके। इसके लिए भविष्य में हर 50 किलोमीटर की दूरी पर एक पासपोर्ट केंद्र (पीओपीएसके) होगा। अकबर ने कहा कि एक समय था जब लोग पासपोर्ट की तलाश में थे, अब सरकार चाहती है कि पासपोर्ट ऑफिस अपने नागरिकों की तलाश करें।
विज्ञापन