{"_id":"628508d4bb44427abd72e15f","slug":"eac-pm-recommends-employment-scheme-for-urban-jobless-and-universal-basic-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unemployment: EAC-PM ने बेरोजगारी कम करने के लिए दिया सुझाव, कहा- शहरी बेरोजगारों के लिए मनरेगा जैसी योजना लाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Unemployment: EAC-PM ने बेरोजगारी कम करने के लिए दिया सुझाव, कहा- शहरी बेरोजगारों के लिए मनरेगा जैसी योजना लाएं
Wed, 18 May 2022 08:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 18 May 2022 08:38 PM IST
सार
आर्थिक सलाहकार परिषद ने देश में आय में असमानता को कम करने के लिए एक समान (यूनिवर्सल) बुनियादी आय योजना पेश करने के साथ सामाजिक क्षेत्र के लिए अधिक धन आवंटित करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के कारण बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था और बढ़ रही बेरोजगारी पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने सरकार को सुझाव दिए हैं। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) का कहना है कि शहरी बेरोजगारों के लिए सरकार को रोजगार गारंटी योजना लानी चाहिए। इतना ही नहीं आर्थिक सलाहकार परिषद ने देश में आय में असमानता को कम करने के लिए एक समान (यूनिवर्सल) बुनियादी आय योजना पेश करने के साथ सामाजिक क्षेत्र के लिए अधिक धन आवंटित करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
ईएसी-पीएम की रिपोर्ट ‘भारत में असमानता की स्थिति’ में ये सुझाव दिए गए हैं। इस रिपोर्ट को ईएसी-पीएम के चेयरमैन विवेक देवरॉय ने जारी किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के ग्रामीण और शहरी इलाकों में श्रम बल की भागीदारी दर के बीच अंतर है। इसको देखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) जैसी योजनाओं को शहरों में भी लांच किया जाना चाहिए। जिससे ज्यादा से ज्यादा बेरोगजार लोगों को फिर से काम दिया जा सके।
विज्ञापन
ईएसी-पीएम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि न्यूनतम आय बढ़ाना और समान बुनियादी आय शुरू करने वाले कुछ ऐसे सुझाव हैं, जिससे श्रम क्षेत्र में आय के अंतर को कम करते हुए आय के समान वितरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही आर्थिक सलाहकार परिषद ने अपनी सिफारिश में कहा है कि सरकार को सामाजिक सेवा क्षेत्र में खर्च के लिए आवंटन को बढ़ाना चाहिए। इससे देश की आर्थिक रूप से सबसे कमजोर आबादी को अचानक किसी झटके के निपटने के लिए जुझारू बनाया जा सकेगा और उन्हें गरीबी में जाने से रोका जा सकेगा।
आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अनुसार 'भारत में असमानता की स्थिति’ रिपोर्ट को स्वास्थ्य, शिक्षा, घरेलू विशेषताओं और श्रम बाजार के क्षेत्रों में असमानताओं को लेकर जुटाई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।