फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   E-auction of prestigious gifts and mementos presented to Prime Minister Neeraj Chopra javelin receives highest bid of Rs 15 Million

पीएम के तोहफों की ई-निलामी: नीरज चोपड़ा का भाला 1.5 करोड़ रुपये में बिका, पटेल की मूर्ति के लिए सबसे ज्यादा बोलियां

Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तोहफे की ई-नीलामी 17 सितंबर को शुरू हुई थी जो गुरुवार (सात अक्तूबर) शाम पांच बजे समाप्त हो गई। इस नीलामी में धार्मिक कलाकृतियों के अलावा ओलंपियनों के खेल उपकरणों की बोली सबसे अधिक लगी।

विज्ञापन
E-auction of prestigious gifts and mementos presented to Prime Minister Neeraj Chopra javelin receives highest bid of Rs 15 Million
पीएम नरेंद्र मोदी को अपना भाला देते नीरज चोपड़ा। - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम मोदी को मिले तोहफे व उपहारों की ई-नीलामी का गुरुवार को आखिरी दिन था। प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी में धार्मिक कलाकृतियों ने लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। धार्मिक कलाकृतियों के अलावा ओलंपियनों के खेल उपकरणों की बोली सबसे अधिक लगी।

विज्ञापन


ई-नीलामी से होने वाली आय 'नमामि गंगे' में उपयोग की जाएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए प्रतिष्ठित उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी का तीसरा दौर 17 सितंबर को शुरू हुआ था और सात अक्टूबर, 2021 तक वेब पोर्टल www.pmmementos.gov.in के माध्यम से आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने कहा था कि ई-नीलामी से होने वाली आय 'नमामि गंगे' पहल में उपयोग की जाएगी। नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश की जीवन रेखा - पवित्र नदी गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के महान कार्य के लिए उन्हें मिले सभी उपहारों की नीलामी की है।
विज्ञापन


नीलामी के लिए कुल 1348 स्मृति चिन्ह रखे गए थे
तीसरे दौर में ई-नीलामी के लिए कुल 1348 स्मृति चिन्ह रखे गए थे, जिसने जनता के बीच एक बड़ी रुचि पैदा की, जिन्होंने उत्साहपूर्वक इतिहास के एक मूल्यवान टुकड़े के मालिक होने का अवसर पाने के लिए बोली लगाई। ई-नीलामी के इस दौर की मुख्य वस्तुओं में पदक विजेता टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों और टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के खेल यादगार, अयोध्या राम मंदिर के मॉडल, वाराणसी का रुद्राक्ष सभागार और कई अन्य कीमती और दिलचस्प संग्रहणीय वस्तुएं  शामिल रहे। इन वस्तुओं के लिए 8600 से अधिक बोलियां प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक बोली नीरज चोपड़ा के भाले की लगी
ई-नीलामी में सबसे अधिक 140 बोलियां सरदार पटेल की मूर्ति के लिए मिली तो टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की ओर से पीएम मोदी को दी गई जैवलिन (भाला) के लिए सबसे अधिक 1.5 करोड़ रुपये की बोली लगी। 

अन्य जिन तोहफों के लिए सबसे अधिक बोलियां लगी हैं, उनमें गणेश जी की लकड़ी की मूर्ति (117), पुणे मेट्रो लाइन की स्मृति चिह्न (104) और विजय लौ स्मृति चिन्ह (98) शामिल हैं। नीरज चोपड़ा के जैवलिन के अलावा भवानी देवी की ऑटोग्राफ वाली फेंस की 1.25 करोड़ रुपये की बोली लगी है तो सुमित अंतिल के जैवलिन के लिए एक खरीदार 1.002 करोड़ रुपये देने को तैयार हुआ। टोक्यो 2020 के पैरालंपिक खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाले अंगवस्त्र की कीमत एक करोड़ रुपये लगी। लवलीना बोरगोहेन के बॉक्सिंग दस्ताने की कीमत 91 लाख रुपये लगाई गई है।


नीरज चोपड़ा ने 16 अगस्त को आयोजित भारतीय ओलंपिक दल के सम्मान समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाला उपहार में दिया था। इसके बाद भाला समेत अन्य भारतीय एथलीटों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ओलंपिक सामान ई-नीलामी के लिए रखे गए थे। नीरज का भाला नॉर्डिक स्पोर्ट्स द्वारा निर्मित है और बाजार में इसकी कीमत 80,000 रुपये है। पिछली बार सितंबर 2019 में 2,770 वस्तुओं की नीलामी हुई थी। पिछली बार भी आय की राशि नमामि गंगे योजना के लिए दान की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed