{"_id":"58f605db4f1c1b0b52470f46","slug":"dynamic-rent-lease-in-shatabdi-express-train-approved-in-ltc","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी, शताब्दी का डायनैमिक किराया एलटीसी में मंजूर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजधानी, शताब्दी का डायनैमिक किराया एलटीसी में मंजूर
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
- फोटो : फाइल फोटो
अगर आपने राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में डायनैमिक या फ्लैक्सी किराया देकर टिकट लिया है तो इसे एलटीसी भत्ते के तहत क्लेम कर सकते हैं। केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्देश जारी कर इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने एलटीसी के उद्देश्य से फ्लैक्सी किराये की बुकिंग के संबंध में कई विभागों की ओर से होने वाली पूछताछ के बाद यह फैसला किया है। मंत्रालयों के आपसी सलाह-मशविरे के बाद यह फैसला किया गया है कि डायनैमिक किराया या फ्लैक्सी किराया का एलटीसी भत्ते के तहत दावा सिर्फ राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के टिकट पर बनेगा।
विज्ञापन