फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dussehra 2021 timings of ravan dahan delhi lucknow Ayodha indore patna raipur and other cities

दशहरा: अयोध्या में शाम साढ़े पांच बजे तो दिल्ली में छह बजे होगा रावण दहन, जानें अपने शहरों का समय

Fri, 15 Oct 2021 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 15 Oct 2021 11:32 AM IST
सार

दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी, इसलिए भी इस पर्व को विजयादशमी कहा जाता है। । मां भगवती की विजया स्वरूप होने पर भी इसे विजयादशमी कहा जाता है। हिन्दुओं का यह प्रमुख त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।

विज्ञापन
dussehra 2021 timings of ravan dahan delhi lucknow Ayodha indore patna raipur and other cities
रावण दहन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में दशहरे की खूब रौनक है।  इस साल 15 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. कोरोना महामारी के बीच मनाए जा रहे दशहरे के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में देशभर में विजयादशमी और दशहरे की धूम है। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर देश के अलग अलग हिस्सों में रावण दहन करने की परंपरा है।

विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में रावण दहन का कार्यक्रम शाम छह बजे रखा गया है, जबकि लखनऊ में यह समय रात आठ बजे है. वहीं, कानपुर में नौ बजे का समय तय किया गया है। वहीं,  मुंबई में इस बार कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए यहां पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। अहमदाबाद में भी सार्वजनिक स्थल पर रावण दहन करने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन


अयोध्या में रावण दहन का टाइम
अयोध्या में रावण दहन का समय  शाम 5.30 बजे रखा गया है। लक्षमण किला दशहरा समिति की ओर से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां के रामलीला मैदान में शाम साढ़े पांच बजे रावण दहन होगा। हालांकि, समिति ने कोरोना के मद्देजनर इस कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ नहीं जुटाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में दो जगहों पर पर पुतला दहन हुआ करता था, लेकिन कोविड-19 के चलते इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम नहीं होगा। 

पटना में रावण दहन का समय
बिहार की राजधानी पटना में कालिदास रंगालय में रावण वध का समय शाम  4: 30 से 5:30 के बीच रखा गया है। रावण की ऊंचाई इस बार 15 फीट ही है। यह पहले 50 फीट से ऊंचा होता था, 

 रायपुर में रावण दहन यहां होगा
 डब्ल्यू आर एस कॉलोनी शाम 6 बजे रावण दहन का समय रखा गया है। इस बार रावण की ऊंचाई पहले से आधी कर दी गई है। 100 से 51 फीट हो गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। 

दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी, इसलिए भी इस पर्व को विजयादशमी कहा जाता है। । मां भगवती की विजया स्वरूप होने पर भी इसे विजयादशमी कहा जाता है। हिन्दुओं का यह प्रमुख त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।


दशहरा पर्व की धूम नवरात्रि पर्व के शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाती है और इन नौ दिनों में विभिन्न जगहों पर रामलीलाओं का मंचन किया जाता है। दसवें दिन भव्य झांकियों और मेलों के आयोजन के पश्चात रावण के पुतले का दहन कर बुराई के खात्मे का संदेश दिया जाता है। रावण के पुतले के साथ मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले का ही दहन किया जाता है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed