फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durga Puja organisers will need police permission to immerse idols on Muharram

कोलकाता: मूर्ति विसर्जन के लिए लेनी होगी लोकल पुलिस स्टेशन से इजाजत-DGP

Sat, 23 Sep 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sat, 23 Sep 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja organisers will need police permission to immerse idols on Muharram
ममता बनर्जी
कोलकाता में मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक कानून व्यवस्था को ध्यान रखते हुए दुर्गा पूजा आयोजकों को मुहर्रम के दिन  मूर्ति विसर्जन के लिए पुलिस से इजाजत लेनी होगी। 
विज्ञापन


कोलकाता सरकार ने निर्णय लिया है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चैलेंज नहीं देना है। कोर्ट ने पिछले दिनों कोलकाता सरकार के मुहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन न किए जाने के  फैसले को पलटते हुए कहा था कि एक अक्टूबर को मुहर्रम के दिन भी मूर्ति विसर्जन होगा। ममता के इस फैसले को कोर्ट ने पलट दिया था और मूर्ति विसर्जन की इजाजत  रात 12 बजे तक दी थी। कोर्ट के इस आदेश से मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के आदेश को बड़ा झटका लगा था। 
विज्ञापन


पढ़ें:  हाईकोर्ट के आदेश के बाद छलका ममता का दर्द, कहा- मां सब कुछ देख रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट डायरेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस सुरजीत कर पुरकायस्थ ने मीडिया से कहा है कि कानून व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने के लिए मूर्ति विसर्जन के लिए आयोजकों को लोकल पुलिस स्टेशन से अनुमति लेनी होगी। अगर सांप्रदायिक दंगा होने का खतरा लगेगा तो पुलिस मूर्ति विसर्जन को रोक सकती है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक राज्य सरकार के सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि मूर्ति विसर्जन के लिए पूजा आयोजकों को लोकल पुलिस स्टेशन में पहले से एप्लिकेशन देना होगा। 
पुलिस पहले विसर्जन और जुलूस में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए यह डिसाइड करेगी की मूर्ति विसर्जन होगा या नहीं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed