फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to the presence of mind of Air Force Major Mukundan in Indigo flight the life of an elderly man was saved

IndiGo: इंडिगो फ्लाइट में बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, सेना के मेजर की सूझबूझ से बची जान; बीच उड़ान में किया इलाज

Sat, 19 Jul 2025 09:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 09:18 PM IST
सार

बीते 14 जुलाई को चेन्नई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में 75 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बिगड़ते हालात के बीच भारतीय सेना के मेजर मुकुंदन ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट में ही सीमित संसाधनों में इलाज कर उनकी जान बचाई। ऑक्सीजन देने से लेकर ORS और शुगर देने तक उन्होंने लगातार मरीज की निगरानी की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर इस मानवीय कार्य की जानकारी साझा करते हुए मेजर मुकुंदन की सराहना की है।

विज्ञापन
Due to the presence of mind of Air Force Major Mukundan in Indigo flight the life of an elderly man was saved
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंडिगो की फ्लाइट 6E-6011 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीते 14 जुलाई को चेन्नई से गुवाहाटी की ओर जा रही उड़ान में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। शाम करीब 6:20 बजे वह अचानक बेहोश हो गए और उन्हें तेज पसीना, बेहद धीमी नब्ज और हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे। ये सभी लक्षण हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर गिरना) के थे। फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर्स ने तुरंत ऑक्सीजन मुहैया कराया और माइक से मेडिकल सहायता की अपील की। इस मौके पर भारतीय सेना के मेजर मुकुंदन मौजूद थे, जो छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। उन्होंने बिना समय गंवाए मरीज की जांच की और तत्काल सहायता देनी शुरू की। इस बात की जानकारी भारतीय सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। 

विज्ञापन


सीमित संसाधनों में दिखाई अद्भुत सूझबूझ
मेजर मुकुंदन ने पाया कि मरीज अर्धचेतन अवस्था में है, लेकिन उनकी आंखों की पुतलियों की प्रतिक्रिया ठीक थी, जो संकेत था कि मस्तिष्क सक्रिय है। विमान में उपलब्ध सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने मरीज को शुगर और ओआरएस मुंह के जरिए दिया, जिससे उनकी हालत धीरे-धीरे बेहतर होने लगी। इस दौरान उन्होंने लगातार मरीज की ऑक्सीजन सैचुरेशन और नब्ज की निगरानी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ओडिशा: मौत से लड़ रही किशोरी का दिल्ली एम्स में होगा उपचार, CM ने जताया दुख; जिंदा जलाने का किया गया था प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी पहुंचते ही जारी रखा इलाज
फ्लाइट के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड करते ही मरीज को एयरपोर्ट मेडिकल इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, जहां मेजर मुकुंदन ने इलाज जारी रखा। कुछ ही देर में, रात 8 बजे के आसपास मरीज ने होश में आकर प्रतिक्रिया देना शुरू किया और उनकी हालत स्थिर हो गई।

ये भी पढ़ें:- Assam: असम के साराईघाट पर 1473 करोड़ रुपये से बनेगा दूसरा रेल सह सड़क पुल, उद्योग-पर्यटन को मिलेगा बल

सेना ने की मेजर मुकुंदन की सराहना
भारतीय सेना ने इस पूरे मामले में मेजर मुकुंदन की त्वरित, साहसिक और मानवीय पहल की जमकर तारीफ की है। सेना ने बयान जारी कर कहा कि मेजर मुकुंदन की तत्परता और फ्लाइट क्रू की मदद से एक कीमती जान बचाई जा सकी। यह सेना के जज्बे और कर्तव्यनिष्ठा का एक और उदाहरण है। यह घटना न केवल मेजर मुकुंदन की बहादुरी और सेवा भावना को दर्शाती है, बल्कि इस बात का भी प्रमाण है कि सेना के जवान केवल युद्ध के मैदान में ही नहीं, बल्कि आम जिंदगी में भी लोगों के जीवनरक्षक बनकर सामने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed