फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   due to see lean groom, Bride say will not marriage

मंडप में दूल्हे को देखते ही बिफर गई दुल्हन, बोली नहीं करुंगी शादी

Tue, 09 May 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुबेरस्थान (कुशीनगर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुबेरस्थान (कुशीनगर) Updated Tue, 09 May 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
due to see lean groom, Bride say will not marriage
सांकेतिक चित्र
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात को शादी की रस्म पूरी किए बिना ही लौटना पड़ा। दुल्हन ने जयमाल के बाद दूल्हे को कमजोर व दुबला बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। घटना रविवार की रात की है। रात भर लड़की को मनाने का प्रयास चला। अंतत: सुबह बारात बिना विवाह की रस्म पूरी किए लौट गई।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की लड़की की शादी एक वर्ष पूर्व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लड़के के साथ तय हुई थी। बीते माह की 28 तारीख को तिलक की रस्म पूरी हुई थी। रविवार की शाम को बारात आई। द्वारपूजा और जलपान के बाद जयमाल की रस्म पूरी हुई। यहां तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जब दूल्हा विवाह के लिए मंडप में पहुंचा तो वहां दुल्हन ने उसे दुबला-पतला बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोगों ने लड़की के इन्कार की बात सुनकर भौचक हो गए। लड़की का कहना था कि दूल्हा देखने में ही कमजोर और मंदबुद्धि लग रहा है। लड़की के परिवारीजनों तथा रिश्तेदारों और गांव के संभ्रांत लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। पूरी रात समझाने के बाद भी वह शादी को राजी नहीं हुई। वर पक्ष सोमवार की सुबह तक इंतजार के बाद लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed