फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   due to heavy rain water overflow on road in Mumbai, Schools and colleges will be closed today

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, विमान सेवाएं हुई प्रभावित, आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Wed, 20 Sep 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Sep 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
due to heavy rain water overflow on road in Mumbai, Schools and colleges will be closed today
- फोटो : फाइल फोटो

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर बुधवार को स्कूलों में छुट्टी रखने के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार को भी मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली-मुंबई के बीच के 13 विमानों ने देरी से उड़ान भरी। वहीं 15 विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई है। 

विज्ञापन


बोरिवली, कांदिवली, अंधेरी, भांडुप और दक्षिणी मुंबई में भारी बारिश व आंधी से यातायात और ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई। बारिश के कारण दृश्यता घटकर 550 मीटर से कम रह गई। मुंबई हवाई अड्डे पर करीब आधे घंटे के लिए सेवाएं रोक दी गईं और कुछ विमानों को डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

 


हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि करीब 20 विमान प्रभावित हुए जिनमें से सात को हैदराबाद, वडोदरा और अहमदाबाद की तरफ भेजा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण भारी बारिश की संभावना बन रही है।

ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई समेत कोंकण इलाके में बहुत तेज बारिश हो सकती है। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि वह भारी बारिश से पैदा होने वाली हर समस्या से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कई इलाकों में लोगों को पहले से सचेत कर दिया गया है। उधर, राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने ट्वीट कर कहा कि बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस छुट्टी को दिवाली की छुट्टी में एडजस्ट किया जाएगा।
 

स्पाइसजेट का विमान रनवे पर फिसला

due to heavy rain water overflow on road in Mumbai, Schools and colleges will be closed today
spicejet - फोटो : ANI

मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। भारी बारिश के चलते स्पाइटजेट का एक विमान रनवे से आगे निकलकर कीचड़ में धंस गया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 183 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को इमरजेंसी द्वार से सुरक्षित निकाल लिया गया।
 




न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विमान संख्या SG-703 वाराणसी से मुंबई आ रहा था। जब विमान की लैंडिंग हुई तो रनवे पर उसका पहिया फिसल गया। भारी बारिश के चलते रनवे गीला हो गया था, जिसके चलते विमान की लैंडिंग के वक्त उसका पहिया फिसल गया।
 


यह घटना रात दस बजे की है। इसके चलते मुख्य रनवे पर यातायात बाधित रहा। देर रात एयरपोर्ट को सुबह 10.30 बजे तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed