फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   due to heavy rain situation is like flood, more than 100 are dead

दिल्ली-NCR समेत आधे हिंदुस्तान पर बारिश का कहर, 100 से ज्यादा की मौत

Thu, 20 Jul 2017 12:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
due to heavy rain situation is like flood, more than 100 are dead

देश में बारिश का कहर इस कदर जारी है कि आधा हिंदुस्तान पानी में डूबा हुआ लग रहा है। बारिश ने दिल्ली-एनसीआर का बुरा हाल किया हुआ है, जहां सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार थम गई है और लंबा जाम लगा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कई सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया है, जिस कारण इस कई वाहन दुर्घटनाग्रत हो गए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के कई इलाकों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से पूरे देश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार रात बादल फटने के बाद एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार डोडा के ठठरी इलाके में देर रात गांव फटने के बाद कई लोग लापता हो गए। इस हादसे में अब तक दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सेना, सीआरपीएफ समेत स्थानीय प्रशासन की ओर से डीसी, एसएसपी और कई अधिकारी मौके पर मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के आधे से ज्यादा हिस्से भयानक बाढ़ का कहर झेल रहे हैं और हालात कुछ ऐसे है कि अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चौंका देने वाली बात है कि अकेले असम में बाढ़ की वजह से करीब 53 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राजस्थान का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां नदियों और नालों का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार में भी नदियां अपने स्तर से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक यहां पानी के गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई है।


देश के पूर्वोत्तर में भी बाढ़ का आतंक थम नहीं रहा है। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी बाढ़ व भारी बारिश के चलते जगह-जगह जमीन धंसने की घटनाएं हुई हैं। बीते 11 जुलाई को हुए भूस्खलन में अरुणाचल प्रदेश के पापुमपारे जिले के लापटाप गांव में कई घर बह गए थे जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी पानी भर गया है जिससे एक सींग वाले तीन गैंडों समेत पचास से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed