{"_id":"6762d62bbfacf3e41806a018","slug":"due-to-fog-30-trains-are-running-late-by-3-hours-everyday-know-names-and-numbers-of-trains-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दे: कोहरे के चलते रोज 3 घंटे ज्यादा देरी से चल रही 30 ट्रेन, जाने ट्रेनों के नाम-नंबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यात्रीगण ध्यान दे: कोहरे के चलते रोज 3 घंटे ज्यादा देरी से चल रही 30 ट्रेन, जाने ट्रेनों के नाम-नंबर
Wed, 18 Dec 2024 07:34 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भारतीय रेल
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बीते कुछ दिनों से मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में तापमान गिरने के साथ ही कोहरा बढ़ गया है। कोहरे और वायु प्रदूषण की धुंध के चलते ट्रेनों की आवाजाही और उड़ानों पर असर हुआ है। कोहरे के चलते उत्तर भारत में चलने वाली करीब 30 ट्रेनों पर असर पड़ा है। राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली ये ट्रेनें 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इनमें तेजस राजधानी, श्रमजीवी, प्रयागराज, शिवगंगा,एपी एक्सप्रेस,इंटरसिटी समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने देरी से चल रही ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. यात्री घर से निकलने से पहले ट्रेनों का शेड्यूल देख लें।उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार कोहरे की वजह से करीब 30 ट्रेनें 3 घंटे से अधिक देरी से रही हैं। कोहरे के चलते यह समय और बढ़ सकता है। ये सभी ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर आ रही हैं। रात के समय विजिबिलिटी कम रही है। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। इसी वजह से ट्रेनों को सुरक्षित चलाया जा रहा है। यात्री असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले देरी से चल रही ट्रेनों का शेड्यूल देख लें।
जानकारी के अनुसार, 20805 एपी एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14117 कालिंदी एक्सप्रेस, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस,12225 कैफियत एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस,12329 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 22404 आनंद विहार गरीब रथ, 22823 तेजस राजधानी एक्सप्रेस 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 14297 पद्मावत एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12429 लखनऊ दिल्ली एसी स्पेशल, 12557 आनंद विहार संपर्क क्रांति, 22417 महानंदा एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 22691 राजधानी एक्सप्रेस, 12405 गोंडवाना एक्सप्रेस, 22867 निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस, 12621 तमिलनाडु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12723 तेलंगाना एक्सप्रेस, 12549 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12649 दुर्ग सुपर फास्ट, 22455 कालका एक्सप्रेस, 20805 एपी एक्सप्रेस, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस देरी से चल रहीं हैं।
इसके अलावा दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें भी लेट चल रही है। इनमें आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष (05578), आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष (05284), आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष, हजरत निजामुद्दीन- दुर्ग हमसफर भी दिल्ली से देरी से रवाना हुई।इस बीच दिल्ली-एनसीआर बुधवार को धुंध की मोटी चादर में लिपटा रहा और लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। वहीं, दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 7:15 बजे 442 दर्ज किया गया, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में 400 से 500 के बीच का स्तर दर्ज किया गया। पूरे क्षेत्र में दृश्यता काफी कम हो गई थी, दृश्यता 300 मीटर तक गिर जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता प्रक्रिया लागू की गईं।