{"_id":"5cc4ed81bdec220703529bf9","slug":"due-to-canada-law-kannauj-father-son-dead-body-didnot-come-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा के कानून की वजह से भारत नहीं आ पाए कन्नौज के पिता पुत्र के शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कनाडा के कानून की वजह से भारत नहीं आ पाए कन्नौज के पिता पुत्र के शव
Sun, 28 Apr 2019 05:32 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 28 Apr 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के मूल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामनिवास मिश्रा और उनके बेटे का शव कनाडा से भारत ना ला पाने की वजह धन की कमी नहीं बल्कि कनाडा का कानून है। मिश्रा और उनके 10 वर्षीय बेटे श्रेयान की मौत कनाडा के विनिपेग में अपने अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में डूबने से हो गई थी। हालांकि उनके छोटे बेटे आरव को बचा लिया गया था। पहले ऐसी खबरें थीं कि परिवार के पास 30 लाख रुपये नहीं होने की वजह से पिता-पुत्र के शव भारत लाना संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दखल के बाद कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर विकास स्वरूप मामले की पड़ताल कर रहे हैं। स्वरूप का कहना है कि कनाडा के कानून के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के पार्थिव शरीर को अस्पताल से तभी मिल सकता है जब उनका कोई सगा व्यक्ति लिखकर आवेदन करे। हादसे के बाद मिश्रा की पत्नी अनुपम मानसिक संतुलन खो बैठी है, ऐसे में वह आवेदन करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए अस्पताल शव नहीं दे सकता।
विज्ञापन
स्वरूप ने कहा कि अगर परिवार के पास पैसे की कमी है तो वह कनाडा हाई कमीशन के भारतीय समुदाय कल्याण कोष से फंड रिलीज कर मिश्रा परिवार की मदद करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को विनिपेग भेजा है, ताकि शवों को अस्पताल से निकालकर जल्द से जल्द भारत भेजा जा सके।
विज्ञापन