{"_id":"5d345b778ebc3e6ca56c36c3","slug":"dubai-hotel-businessman-killed-in-thane-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई के होटल कारोबारी की ठाणे में हत्या, खिड़की काटकर घर में घुसे हत्यारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुबई के होटल कारोबारी की ठाणे में हत्या, खिड़की काटकर घर में घुसे हत्यारे
Sun, 21 Jul 2019 06:02 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में होटल चलाने वाले 48 साल के कारोबारी की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हत्या कर दी गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई निवासी सुरेश मुनाजे का ठाणे की सहापुर ताल्लुका में एक बंगला है जहां वह पिछले कुछ दिनों से ठहरे हुए थे। वह दुबई में होटल का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को मुनाजे बंगले पर अकेले थे तब खिड़की को काटकर कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने कपड़े से पीड़ित के हाथ और पैर बांध दिए और उनकी इतनी पिटाई की जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वे मौके से भाग गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घर के काम करने वाले कर्मचारी ने शनिवार को बंगले में उनका शव देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि शव पर चोटों के कई निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन