{"_id":"6a4476e76dc58a9bcb0cc65b","slug":"dual-benefits-for-nps-investors-pfrda-to-launch-health-pension-scheme-who-knows-what-the-benefit-will-be-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"NPS निवेशकों को दोहरा लाभ: अब पेंशन के साथ मिलेगा स्वास्थ्य बीमा, PFRDA जल्द शुरू करेगा स्वास्थ्य पेंशन योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NPS निवेशकों को दोहरा लाभ: अब पेंशन के साथ मिलेगा स्वास्थ्य बीमा, PFRDA जल्द शुरू करेगा स्वास्थ्य पेंशन योजना
Wed, 01 Jul 2026 07:39 AM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:39 AM IST
सार
राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत जल्द शुरू होने वाली एनपीएस स्वास्थ्य योजना में निवेशकों को पेंशन के साथ स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। पीएफआरडीए की इस नई पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्ति बचत के साथ गंभीर बीमारी के समय अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में निवेश करने वाले लोगों को पेंशन के साथ स्वास्थ्य बीमा का दोहरा लाभ मिलने वाला है। इसके लिए पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) अगले 60-70 दिनों में एनपीएस स्वास्थ्य पेंशन नाम से एक नई योजना शुरू करने वाला है। यह योजना स्वास्थ्य बीमा और पेंशन को एक साथ जोड़ने वाली उत्पाद होगी।
इसका मकसद सिर्फ सेवानिवृत्ति के लिए बचत करना नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी के समय आर्थिक मदद देना भी है। पीएफआरडीए चेयरमैन एस. रमण ने मंगलवार को बताया, एनपीएस स्वास्थ्य का उद्देश्य चिकित्सा जरूरतों के लिए एक समर्पित पेंशन खाते की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके साथ एक टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा भी होगा, जिसे पेंशन कोष एनपीएस अंशधारकों की ओर से उपलब्ध कराएगा। पेंशन कोष इसके लिए बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी करेंगे। चेयरमैन ने कहा, नई योजना को हाल ही में निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। इसका ढांचा जल्द जारी किया जाएगा। शुरुआती दौर के लिए आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लि. को पहले सेवाप्रदाता के रूप में जोड़ा गया है। जल्द ही अन्य कंपनियां भी इस योजना से जुड़ सकती हैं।
ऐसे काम करेगा एनपीएस स्वास्थ्य
इस योजना के तहत एनपीएस का एक हिस्सा आपके स्वास्थ्य बचत खाते में जाएगा और दूसरा हिस्सा ग्रुप टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। मान लीजिए, अगर आप अस्पताल में भर्ती होते हैं, तो पहले आपके स्वास्थ्य बचत खाते का पैसा इस्तेमाल होगा। अगर आपको और पैसों की जरूरत पड़ती है, तब टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा कंपनी आपकी मदद करेगी।