रामजस कॉलेज विवादः डीयू के दो छात्रों ने पुलिसवालों के खिलाफ HC में दाखिल की याचिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजस कॉलेज विवाद में दिल्ली विश्वविद्यालय के दो लॉ स्टूडेंट्स ने छात्रों और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ HC में जनहित याचिका दाखिल की है। रामजस कॉलेज विवाद को लेकर दिल्ली विवि के छात्रों और कई लोगों ने एबीवीपी के खिलाफ सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने छात्रों और पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। इसी मामले को लेकर बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ के दो छात्रों ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है।
मालूम हो कि करगिल में शहीद हुए कैप्टेन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर और डीयू रामजस कॉलेज की छात्रा ने पिछले साल युद्ध के खिलाफ अपना एक 36 स्लाइड का वीडियो संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया। वीडियो में उन्होंने पोस्टरों के जरिए अपनी बात कही।2DU law students filed PIL in Delhi HC seeking action agnst policemen who allegedly assaulted students&journalists during protest in #Ramjas pic.twitter.com/ApvIXLzRZ7
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017विज्ञापन
उन्हीं पोस्टरों में से एक में लिखा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि जंग ने मारा। उनके इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिस पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया और उनके ट्वीट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। गुरमेहर कौर को रेप करने तक की धमकी दी गई जिसके बाद मामला और बढ़ गया।गुरमेहर कौर के पोस्टर को को लेकर सोशल मीडिया के जरिए उठा विवाद अब सड़क पर आ गया है।