{"_id":"5b7c9dd642c79246570417b4","slug":"dtc-buses-will-be-easy-to-travel-for-travelers-using-the-smart-card-of-delhi-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड प्रयोग करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब ये मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड प्रयोग करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब ये मिलेंगी सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Aug 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड प्रयोग करने वाले यात्रियों के लिए 24 अगस्त से डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करना आसान हो जाएगा। यात्री अब बसों में टिकट लेने की बजाय मेट्रो कार्ड से ही किराये का भुगतान कर सकेंगे। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मेट्रो कार्ड को कॉमन मोबिलिटी कार्ड के तौर पर प्रयोग करने को हरी झंडी दे दी है। हालांकि यह योजना 1 अप्रैल को शुरू होनी थी, लेकिन अब पांच महीने की देरी से यह सुविधा यात्रियों को मिल गई है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लेकर उन्होंने सोमवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह, डीटीसी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, डिम्ट्स के प्रबंध निदेशक राजशेखर और ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन, डीटीसी और क्लस्टर बसों में 24 अगस्त से एक ही कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। भारत में कॉमन मोबिलिटी कार्ड का प्रयोग करने वाला दिल्ली शहर ऐसा पहला शहर होगा, जहां यात्रियों को कैश फ्री ट्रैवलिंग की आजादी मिली है। यह कार्ड दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर की सभी 5500 बसों में काम करेगा। वर्तमान में डीटीसी की बसें 200 रूटों पर चल रही हैं, जबकि क्लस्टर बसें 50 रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों पर ही रिचार्ज होगा कार्ड
डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को मेट्रो कार्ड कंडक्टर को देना होगा, जिसके बाद वह कार्ड मशीन में स्वाइप करने के लिए लगाएगा और टिकट जेनरेट हो जाएगा। हालांकि यात्रियों को कार्ड मेट्रो स्टेशनों पर ही रिचार्ज करना होगा।
पर्यटकों को भी फायदा होगा
कॉमन मोबिलिटी कार्ड का प्रयोग शुरू होने से बाहर से दिल्ली आने वाले पर्यटकों को काफी फायदा होगा। यात्री एक ही कार्ड से पूरी दिल्ली में मेट्रो और बसों में सफर कर सकेंगे।