फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drunken constable attempt to kill his fellowmen, try to attack with sword

नशे में सिपाही कर रहा था बवाल, साथी ने रोका तो तलवार लेकर दौड़ाया

Mon, 18 Jul 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
Drunken constable attempt to kill his fellowmen, try to attack with sword

यूपी के गोरखपुर में शनिवार की शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे सिपाही ने रोकने पहुंचे सिपाही पर तलवार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर जुटे थाने के सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ा। एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट का मामला दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
कोतवाली थाने के बक्शीपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही बिंदा प्रसाद राजघाट थाने में स्थित आरक्षी आवास में रहता है। ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा बिंदा शनिवार की शाम नशे की हालत में राजघाट थाने के पास खड़ा होकर हंगामा कर रहा था। रास्ते से गुजरने वाले लोगों से उलझने के साथ ही बदसलूकी कर रहा था। घंटाघर से ड्यूटी कर थाने लौट रहे सिपाही दिवाकर मिश्रा ने रोका तो उनसे उलझ गया। हटाने पर आवास में जाकर तलवार लेकर आया और मारने के लिए दिवाकर को दौड़ा लिया। घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दिवाकर ने भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर जुटे अन्य सिपाहियों ने बिंदा प्रसाद को पक ड़कर तलवार छीनी। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी रामलाल वर्मा ने सिपाही पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद दिवाकर की तहरीर पर बिंदा प्रसाद के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर रविवार दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि सिपाही को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच करने का निर्देश सीओ को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed