फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Drunk' flier held for touching woman inappropriately on flight

Telangana: चेन्नई से हैदराबाद फ्लाइट में आईटी पेशेवर महिला से छेड़छाड़, शराब के नशे में था आरोपी; गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 01:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Oct 2025 01:03 PM IST
सार

Telangana: चेन्नई से हैदराबाद आ रही उड़ान में नशे में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आईटी पेशेवर महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने राजीव गांधी हवाई अड्डा पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने कहा कि यह गलती से हुआ। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
'Drunk' flier held for touching woman inappropriately on flight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

चेन्नई से हैदराबाद आ रही उड़ान में एक महिला आईटी पेशेवर से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को हुई। आरोपी करीब 40 साल का है और चेन्नई में काम करता है। वह उत्तर प्रदेश जा रहा था और रास्ते में हैदराबाद आ रहा था। घटना के समय वह नशे में था। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बैठी थी और आरोपी उनके बगल की सीट पर था। विमान उतरने वाला था, तब महिला को अचानक अनुचित तरीके से छूने का अहसास हुआ। जब उसने देखा, तो आरोपी का हाथ उस पर था, जिसके बाद उसने शोर मचाया।


ये भी पढ़ें: 'ठाणे के लोग उन्हें दिखाएंगे कि असली बॉस कौन है', उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर बोले एकनाथ शिंदे
विज्ञापन


उड़ान के उतरने के बाद महिला ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए) पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसने गलती से महिला को छू लिया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed