फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Druk Padma Karpo School will drop of three idiots rancho wall

3 इडियट्स फिल्म में दिखी ‘रैंचो वॉल’ को गिराएगा स्कूल, पर्यटकों के प्रवेश पर लगेगी रोक

Mon, 24 Sep 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Updated Mon, 24 Sep 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Druk Padma Karpo School will drop of three idiots rancho wall

आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में नजर आने के बाद सुर्खियों में आए द्रुक पद्मा कारपो स्कूल ने फैसला किया है कि वह ‘रैंचो वॉल’ को गिराएगा और पर्यटकों के प्रवेश पर भी रोक लगाएगा क्योंकि अधिकारियों को लगता है कि इससे छात्रों का ध्यान बंटता है। फिल्म में स्कूल की इस दीवार का एक दृश्य था जिसमें चतुर नाम का एक पात्र उस पर पेशाब करता है और स्कूली बच्चों के एक स्वदेसी अविष्कार की वजह से उसे उस दौरान बिजली का झटका लगता है। 

विज्ञापन


स्कूल ने बाद में इस दीवार को ‘रैंचो वॉल’ के तौर पर पेंट कर दिया था जो पर्यटकों के लिये तस्वीर खिंचवाने का एक स्थल बन गया था। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य स्टेनजिन कुनजेंग ने बताया, ‘‘इस फिल्म से विद्यालय को काफी प्रचार मिला और लद्दाख आने वाले पर्यटकों के लिये यह एक अनिवार्य दर्शनीय स्थल बन गया। हालांकि हमें लगा कि इससे इस क्षेत्र में स्कूल बनाने का मकसद कामयाब नहीं हो रहा। 
विज्ञापन


विद्यालय में आने वाले पर्यटकों से न सिर्फ छात्रों का ध्यान बंटता था बल्कि परिसर में गंदगी भी हो रही थी।’’ कुनजेंग ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य लद्दाख के बच्चों को आधुनिक शिक्षा मुहैया कराना था-ऐसी शिक्षा जो उनकी संस्कृति से उन्हें जोड़े और उन्हें खुशहाल और सकारात्मक जिंदगी जीने के लिये तैयार कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed