फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drugs seized in Navi Mumbai and Ahmadabad; 7 Nigerians arrested

Action: मुंद्रा पोर्ट से 6.5 करोड़ की विदेशी सिगरेट; नवी मुंबई से 19 करोड़ के ड्रग्स के साथ 7 नाईजीरियाई पकड़े

Sun, 03 Sep 2023 03:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Sep 2023 03:30 PM IST
सार

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने बताया कि खारघर इलाके में आवासीय इलाकों में शुक्रवार को छापेमारी के बाद प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नाइजीरियाई लोग नशीले पदार्थ बेच रहे हैं।
 

विज्ञापन
Drugs seized in Navi Mumbai and Ahmadabad; 7 Nigerians arrested
अहमदाबाद से करोड़ों रुपये की सिगरेट जब्त - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र और अहमदाबाद में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। नवी मुंबई टाउनशिप में नशीले पदार्थ के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद सात नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 19.05 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। वहीं, डीआरआई अहमदाबाद ने मुंद्रा बंदरगाह से करीब 6.5 करोड़ रुपये की सिगरेट जब्त की है। 

विज्ञापन

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने बताया कि खारघर इलाके में आवासीय इलाकों में शुक्रवार को छापेमारी के बाद प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई और गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नाइजीरियाई लोग नशीले पदार्थ बेच रहे हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों में कोकीन, एमडीएमए और ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की गोलियां शामिल हैं, जो एक साइकोट्रोपिक पदार्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को नशीला पदार्थ कहां से मिला और वे इसे किसे बेच रहे थे।

मुंद्रा बंदरगाह पर जांच

वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि डीआरआई अहमदाबाद ने मुंद्रा बंदरगाह पर एक आयात खेप को रोका। खेप की जांच के दौरान, अधिकारियों ने देखा कि कुछ पैकेजों में विदेशी मूल की सिगरेट थीं। इन विदेशी मूल की अधिकांश सिगरेटों पर मेड इन टर्की का निशान था। जब्त सिगरेट की कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed