{"_id":"61796a1e53f73248ba41ec2c","slug":"drugs-in-balanced-quantity-are-the-need-of-life-approve-it-like-alcohol-and-gutkha","type":"story","status":"publish","title_hn":"केटीएस तुलसी बोले: संतुलित मात्रा में ड्रग्स जिंदगी की जरूरत, शराब और गुटखा की तरह मिले मंजूरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केटीएस तुलसी बोले: संतुलित मात्रा में ड्रग्स जिंदगी की जरूरत, शराब और गुटखा की तरह मिले मंजूरी
Wed, 27 Oct 2021 08:33 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:33 PM IST
सार
केटीएस तुलसी ने कहा कि संतुलित मात्रा में ड्रग्स के इस्तेमाल की मंजूरी मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट 1985 में संशोधन होना चाहिए।
विज्ञापन
KTS Tulsi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रूज पर रेव पार्टी ड्रग्स को लेकर आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद इसके खिलाफ कानूनों पर चर्चा के बीच वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने इसे जिंदगी की जरूरत बताया है। उन्होंने कहा कि शराब, गुटखा और तंबाकू की तरह ड्रग्स के सेवन की भी मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का संतुलित इस्तेमाल जिंदगी की जरूरत है।
विज्ञापन
ड्रग्स जिंदगी का हिस्सा: तुलसी
एएनआई से बात करते हुए तुलसी ने कहा कि ड्रग्स हर किसी की जिंदगी का हिस्सा है और कई मौकों पर ये जिंदगी का दर्द कम करता है। शराब, तंबाकू और गुटखा भी शरीर को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन टैक्स देकर इन ड्रग्स का सेवन किया जा सकता है, तो ड्रग्स पर क्यों नहीं? टैक्स लेकर ड्रग्स के इस्तेमाल की इजाजत दी जाती है। कई बार दवा के रूप में ड्रग्स लेना पड़ता है और यदि इसकी जरूरत पड़ती है तो ड्रग्स के इस्तेमाल को क्यों ना मंजूरी दे दी जाए।
विज्ञापन
संतुलित मात्रा में इस्तेमाल की हो इजाजत
तुलसी ने संतुलित मात्रा में ड्रग्स के इस्तेमाल की वकालत की। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट 1985 में संशोधन होना चाहिए, क्योंकि इसमें कई बार लोगों का शोषण होता है। कम या अधिक मात्रा में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर एनडीसीएस एक्ट का कई बार दुरुपयोग होता है। इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
आर्यन खान को 3 अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी के मुताबिक इसमें ड्रग्स पार्टी चल रही थी। इस समय आर्यन आर्थर रोड जेल में बंद हैं और निचली अदालत से उनकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत पर सुनवाई हो रही है। दो दिन इसे लेकर वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की हैं, गुरुवार को फिर बहस का दौर शुरू होगा।