{"_id":"600a119a01392f50f8052101","slug":"drug-racket-busted-in-karnataka-two-arrested-49-35-kg-ephedrine-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 49.35 किलो एफेडरीन जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 49.35 किलो एफेडरीन जब्त
Fri, 22 Jan 2021 05:13 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 Jan 2021 05:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कर्नाटक में एक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 49.35 किलो एफेडरीन जब्त की है। एनसीबी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि खुफिया जानकारी के बाद ब्यूरो की चेन्नई व बंगलूरू इकाई ने दो तस्करों को पकड़ा है।
विज्ञापन
एनसीबी की टीमों ने 15 जनवरी को दबिश देकर तमिलनाडु के चेंगलपट्टू से एम मायदीन और के मीरन को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से छोटे छोटे पैकटों में एफेडरीन को भी जब्त किया। ये पैकेट इन्होंने रसोईघर में बर्तनों के बीच छिपाकर रखे थे।
विज्ञापन
ये लोग एफेडरीन के पैकेट बर्तनों के बीच छिपाकर विदेश भेजते थे। दोनों के पास से 4.35 किलो मेथाक्युलॉन भी जब्त की है। एनसीबी ने बताया कि एफेडरीन और मेथाक्युलॉन का इस्तेमाल डिटर्जेंट, परफ्यूम और डाई बनाने में होता है। इसके अलावा इनका इस्तेमाल एंफेटामाइन टाइम स्टीमुलेंट बनाने में भी होता है और इनका दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेेलिया में अवैध निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन