फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drought: Modi's talk with CM completed, now time for action comes

सूखे पर मोदी की चर्चा का दौर हुआ खत्म, अब लेंगे कड़े फैसले

Sun, 22 May 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 05:34 PM IST
सार

  • सूखा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम की चर्चा का दौर खत्म
  • पिछले 12 दिनों में 11 मुख्यमंत्रियों से सूखे पर चर्चा को मिले हैं पीएम
     

विज्ञापन
Drought: Modi's talk with CM completed, now time for action comes
सूख्‍ाा - फोटो : Getty

विस्तार

प्रधानमंत्री की सोच भारत को सूखे की समस्या से मुक्त कराना है। तात्कालिक कदमों के बजाय पीएम मोदी स्थाई तरीकों को अपनाने की नीति पर अमल कर रहे हैं। सूखे के स्थाई निदान के लिए सरकार की ओर से जल्द ही कुछ और बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। शायद यही वजह है कि सूखे पर पीएम से मिले प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को केंद्र के खजाने से वैसी रकम नहीं मिली है। जिसकी वे उम्मीद पाले थे।

विज्ञापन


शनिवार को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से सूखे पर चर्चा के साथ पीएम मोदी का प्रभावित मुख्यमंत्रियों से मिलने का दौर समाप्त हो गया। सूखे को लेकर पीएम मोदी बीते 12 दिनों में 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाकर उनके साथ सीधी चर्चा कर चुके हैं। मुख्यमंत्रियों को अलग-अलग बुलाकर चर्चा करने की पहल पीएम की अपनी सोच बताई जा रही है। पीएम के साथ सूखे की बैठकों में शामिल भारत सरकार के मंत्रालय के एक सचिव का कहना है कि पीएम की कल्पना भारत को सूखे की समस्या से मुक्त कराना है। तात्कालिक उपाय के बजाय उनका जोर मामले के स्थाई प्रयासों पर है। वे जल्द ही केंद्र के शीर्ष नौकरशाहों को तलब कर सूखे के स्थाई समाधान के रोडमैप पर कार्य करने को कहेंगे।
विज्ञापन


उक्त अधिकारी का कहना है कि पीएम मोदी सूखे के मामले पर गुजरात में कई अहम कदम उठा चुके हैं। उसी तर्ज पर वे देश में भी सूखे के स्थाई कार्य की सोच रहे हैं। यही वजह है कि राज्यों को तत्काल कोई बड़ा पैकेज नहीं दिया गया है। हालांकि पीएम ने राज्यों को आश्वस्त किया है कि वे प्रभावितों की तात्कालिक मदद के लिए राज्य आपदा और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कोष से मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच 25 मई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में भी देश के जल संकट और उससे उबरने की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक के एजेंडे में जल संसाधन मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा भी होनी है। दूसरी ओर सरकार महंगाई को लेकर भी गंभीर नजर आ रही है। केंद्रीय खाद्य एवं नागरीक आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से राज्यों के मंत्रियों के साथ महंगाई को नियंत्रित करने की रणनीति पर मंथन किया। केंद्र ने राज्यों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। तो यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडू सरीखे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने खत लिखकर खुदरा बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed