फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drones will now be used in agriculture sector Union Minister Narendra Singh Tomar said there will be a change in the lives of small farmers

एसओपी जारी : अब कृषि में होगा ड्रोन का इस्तेमाल, केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- छोटे किसानों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Wed, 22 Dec 2021 06:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Dec 2021 06:30 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री तोमर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल समय की जरूरत है और इससे किसानों को फायदा होगा। एसओपी जारी करते हुए तोमर ने कहा कि 2014 से ही सरकार की नीतियां 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर केंद्रित हैं।

विज्ञापन
Drones will now be used in agriculture sector Union Minister Narendra Singh Tomar said there will be a change in the lives of small farmers
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी। इसके तहत ड्रोन से कीटनाशकों तथा जमीन एवं फसल से जुड़े अन्य पोषक दवाओं का छिड़काव किया जा सकेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री तोमर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल समय की जरूरत है और इससे किसानों को फायदा होगा। एसओपी जारी करते हुए तोमर ने कहा कि 2014 से ही सरकार की नीतियां 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर केंद्रित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन तथा कृषि अवसंरचना फंड से छोटे किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार टिड्डी दल के हमलों से बचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार कृषि क्षेत्र में लगातार नई तकनीक लाने का प्रयास कर रही है ताकि इस क्षेत्र की उत्पादकता और दक्षता दोनों बढ़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वजन का वर्गीकरण : उड़ान की अनुमति, दूरी से जुड़े प्रतिबंध का जिक्र
कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन के एसओपी में जरूरी कानूनी उपाय, उड़ान की अनुमति, दूरी से जुड़े प्रतिबंध, वजन का वर्गीकरण, ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र में प्रतिबंध, ड्रोन का रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा बीमा, पायलट का प्रमाणपत्र, परिचालन योजन, उड़ान क्षेत्र, मौसम की स्थिति आौर परिचालन से पहले, मध्य और बाद की स्थिति के लिए एसओपी जैसी महत्वपूर्ण चीजों को जोड़ा गया है। मंत्रालय ने सभी भागीदारों के साथ बात कर कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल के एसओपी को तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed