फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drone of 'Make in India' will fire free the forests

जंगलों की आग बुझाएगा ‘मेक इन इंडिया’ का ड्रोन, हिमाचल में ट्रायल शुरू

Sun, 28 Oct 2018 03:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीयूष पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीयूष पांडेय Updated Sun, 28 Oct 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
Drone of 'Make in India' will fire free the forests
ड्रोन

जंगलों में हर साल आग लगने से पर्यावरण और प्राकृतिक संपदा को होने वाले नुकसान से अब भारत में बना ड्रोन निपटेगा। मोदी सरकार की ‘मेक इन इंडिया योजना’ के तहत बना ड्रोन स्वचलित है। ड्रोन स्वत: ही आग कहां लगी है, यह भी पता लगाने में सक्षम है। हिमाचल प्रदेश में इसका ट्रायल शुरू हो गया है। जबकि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, केरल समेत कई राज्य इस तकनीक को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


40 मीटर ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम

फायर फाइटिंग ड्रोन (एफएफडी) का प्रयोग अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और चीन समेत कई देशों में पिछले कई साल से हो रहा है। देश में यह पहला मौका है जब इसे प्रयोग में लाया जाने वाला है। एफएफडी 30 से 40 मीटर ऊंचाई तक उड़ान भरता है। खास बात यह है कि ड्रोन आग लगने की जगह की खुद पहचान करता और उसे बुझाने का काम करता है। इसमें एक सिलेंडर लगा रहता है जो निर्धारित क्षेत्र में केमिकल बरसाकर आग को पूरी तरह से बुझा देता है। निर्धारित 300 स्क्वायर फीट तक क्षेत्र में लगी आग के लिए एक एफएफडी काफी है, जबकि आग का दायरा बढ़ने के साथ ही ड्रोन की संख्या भी बढ़ानी पड़ती।
विज्ञापन


केंद्र ने हाल में दी है ड्रोन उड़ाने की इजाजत 

दक्षिण भारत की श्री साई एयरोटेक इनोवेशन देश में इस ड्रोन को बनाने वाली इकलौती कंपनी है। यह एक स्टार्ट-अप है जिसे जुप्पा नाम से भी जाना जाता है। कंपनी के निदेशक वेंकलेश साई के मुताबिक, ड्रोन के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार करार करने जा रही है। मंडी जिले में शुरू ट्रायल के बाद हिमाचल में इसका इस्तेमाल हो सकेगा। साई ने बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों ने इस तकनीक के प्रयोग के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में देश में ड्रोन उड़ाने की मंजूरी प्रदान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed