फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Driverless car on roads in India and indian startup got 1.7 million dollar in funding

New Year 2023: भारत में भी सड़कों पर ड्राइवरलेस कार, स्वदेशी स्टार्टअप को मिला 17 लाख डॉलर का फंड

Sun, 01 Jan 2023 06:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 06:22 AM IST
सार

भारत में हाइब्रिड कारों का प्रचलन बढ़ रहा है। अगले साल देश में कई नई हाइब्रिड कारें देखने को मिल सकती हैं...
 

विज्ञापन
Driverless car on roads in India and indian startup got 1.7 million dollar in funding
ड्राइवरलैस कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया में पहली बार आम नागरिकों का एक बड़ा हिस्सा दैनिक कामकाज में पूरी तरह से ड्राइवरलेस कार का इस्तेमाल शुरू कर देगा। कनाडा के प्रस्तावित शहर द ऑर्बिट में खुद से चलने वाले वाहनों के लिए खास इंतजाम हैं। वहीं, भारत में कई कंपनियां इस वर्ष इसके लॉन्च की तैयारियों में जुटी हैं।

विज्ञापन


स्वदेशी स्टार्टअप को मिला 17 लाख डॉलर का फंड 
सेल्फ-ड्राइविंग कार के क्षेत्र में टेस्ला और गूगल वेमो को टक्कर देने भारतीय स्टार्टअप कंपनी माइनस जीरो मैदान में आई है। भारत में पहली सेल्फ-ड्राइविंग कार लाने के लिए कंपनी को 17 लाख डॉलर का फंड मिला है।
विज्ञापन


फ्लक्स ऑटो, स्कूटो, अति मोटर्स, नेत्राडाइन, स्वायत्त रोबोट्स जैसी स्टार्टअप कंपनियां भी इस कोशिश में जुटे हैं। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (प्रयागराज) के छात्रों ने भारत की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली कार बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला इलेक्ट्रिक हाईवे
भारत को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अपना पहला इलेक्ट्रिक हाईवे भी मिलने वाला है। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अलग से लेन होगी। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन ही चलेंगे। स्वीडन की कंपनियों से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed