फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   driver who save lives of 52 Amarnath Pilgrims receive Gallantry Award

52 अमरनाथ यात्रियों की जान बचाने वाले इस ड्राइवर को मिला वीरता पुरस्कार

Thu, 25 Jan 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Thu, 25 Jan 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
driver who save lives of 52 Amarnath Pilgrims receive Gallantry Award
सलीम गफूर शेख

गुजरात के ड्राइवर सलीम गफूर शेख को भारत सरकार वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। उन्होंने पिछले साल जुलाई में अमरनाथ जा रहे 52 यात्रियों की आतंकियों से जान बचाई थी। उनकी इसी अद्भुत वीरता और बुद्धिमत्ता को देखते हुए उन्हें बुधवार को उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नागरिकों को दिया जाने वाला दूसरा सम्मान है।

विज्ञापन


शेख पिछले साल जुलाई महीने में 60 अमरनाथ यात्रियों के साथ वापस लौट रहे थे। तभी अनंतनाग जिले के बाटेनगू में बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकियों के इस अचानक हमले में 8 यात्रियों की मौत जबकि 7 घायल हो गए थे। इसके बाद ड्राइवर ने खतरनाक पहाड़ियों के बीच गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी और दो किलोमीटर तक गाड़ी भगाते रहे जबकि गोलियां लगातार चल रही थीं।
विज्ञापन


सलीम ने बस को एक सुरक्षा स्थान पर रोका। जब उन्हें वीरता पुरस्कार के बारे में पता चला तो उन्होंने कहा- मैं तब और ज्यादा खुश होता अगर आतंकी हमले में मारे गए उन आठ यात्रियों की जान बचा पाता। गुजरात के वल्साड में रहने वाले 37 साल के शेख देशभर के उन 43 लोगों में शामिल हैं जिनके नामों की घोषणा वीरता पुरस्कार के लिए हुई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पिछले साल कहा था कि वो शेख का नाम केंद्र को वीरता पुरस्कार के लिए भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed