फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI seizes smuggled gold worth Rs 12 cr Latest News Update

DRI: डीआरआई ने तस्करी का सोना जब्त किया; अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी गई

Tue, 01 Aug 2023 08:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Aug 2023 08:20 PM IST
सार

डीआरआई चेन्नई ने अब तक 29 मामलों में 97 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 163 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जनवरी से तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
DRI seizes smuggled gold worth Rs 12 cr Latest News Update
सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तमिलनाडु में विभिन्न मामलों में तस्करी का 20.5 किलोग्राम सोना जब्त किया। जब्ती में रामनाथपुरम जिले में 9 किलोग्राम कीमती धातु शामिल है। डीआरआई की विज्ञप्ति के मुताबिक, जब्त किए गए सोने की कीमत 12.5 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पहला मामला
खुफिया सूचना मिली कि मछली पकड़ने वाली नाव में श्रीलंका से थंगाचीमादम (रामनाथपुरम) के बीच विदेशी मूल के सोने की तस्करी की जा रही थी। यह भी पता चला कि तस्करी के सोने को आगे की डिलीवरी के लिए ले जाया जाएगा। डीआरआई के अधिकारियों ने कड़ी निगरानी रखी और अभियान चलायास। जांच करने पर आरोपियों के कब्जे से लगभग 9.063 किलोग्राम वजन का विदेशी तस्करी का सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 5.37 करोड़ रुपये है। सोमवार को कथित तौर पर मामले में शामिल सोना और दो नौकाओं को जब्त किया गया। इस दौरान चार लोगों को भी पकड़ा गया। 
विज्ञापन


दूसरा मामला
इसके अलावा सोमवार को डीआरआई अधिकारियों की एक अन्य टीम ने कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आए एक विमान की निगरानी की और उसमें यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों को रोका। जांच के दौरान 3.17 करोड़ रुपये मूल्य का 5.17 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। मामले में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला
तीसरी घटना में डीआरआई अधिकारियों ने चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर छह लोगों को लगभग 3.8 करोड़ रुपये मूल्य का 6.275 किलोग्राम सोने का पेस्ट ले जाते हुए पकड़ा। इस सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।


29 मामलों में 97 करोड़ का 163 KG सोना जब्त
विज्ञप्ति में कहा गया कि डीआरआई चेन्नई ने अब तक 29 मामलों में 97 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 163 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जनवरी से तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed