फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI seizes China-made fire crackers worth Rupees 9 cr

चिकित्सा उपकरण के नाम पर मंगाए गए नौ करोड़ के चीनी पटाखे जब्त

Sun, 09 Oct 2016 07:14 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
DRI seizes China-made fire crackers worth Rupees 9 cr
- फोटो : demo

दिवाली से पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चीन में निर्मित नौ करोड़ रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं। ये पटाखे शनिवार को तुगलकाबाद स्थित कंटेनर डिपो से जब्त किए गए। अवैध रूप से आयात किए गए ये पटाखे छह बड़े कंटेनरों में रखे गए थे। डीआरआई के प्रधान अतिरिक्त महानिदेशक देबी प्रसाद दास ने रविवार को बताया कि पटाखों को दिव्यांगों के लिए चिकित्सा उपकरण और साइकिल के पुर्जे के नाम पर मंगाया गया था। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए पटाखों का बाजार मूल्य नौ करोड़ रुपये के करीब है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पटाखों के आयात पर प्रतिबंध है। पटाखों का आयात मुख्य विस्फोटक नियंत्रक की ओर से लाइसेंस जारी होने पर ही किया जा सकता है। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि कंटेनरों में सामने साइकिल के पुर्जे, व्हीलचेयर, कमोड व्हीलचेयर और वाकिंग स्टीक रखे गए थे। इनके पीछे कार्टन में पटाखे रखे गए थे, जिससे कि जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को पटाखों की भनक न लग सके।
विज्ञापन


दास ने बताया कि पटाखों का आयात पंजाब के एक आयातक ने फर्जी आयात-निर्यात कोड के जरिए किया था। इस काम में उसने दिल्ली के एक सीमा शुल्क ब्रोकर की मदद ली थी। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed