{"_id":"5ad1117a4f1c1b80028b4654","slug":"drdo-will-create-lightweight-brahmos-missiles-for-next-generation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगली पीढ़ी के हल्के ब्रह्मोस मिसाइलें बनाएगा डीआरडीओ, 18 हजार करोड़ रुपये का खाका तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगली पीढ़ी के हल्के ब्रह्मोस मिसाइलें बनाएगा डीआरडीओ, 18 हजार करोड़ रुपये का खाका तैयार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मोस मिसाइल
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) अब अगली पीढ़ी के हल्के ब्रह्मोस मिसाइल तैयार करेगा। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि डीआरडीओ ने मौजूदा वित्त वर्ष में 18 हजार करोड़ रुपये की निवेश योजना का खाका तैयार किया है। इसमें हल्के ब्रह्मोस का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
देश के शीर्ष रक्षा शोध संस्थान के चेयरमैन एस. क्रिस्टोफर ने कहा कि संगठन ने करीब 25-30 फीसदी राशि का आवंटन नई परियोजना के विकास के लिए किया है। चेन्नई में चल रहे डिफेंस एक्सपो में क्रिस्टोफर ने कहा इस वित्त वर्ष के लिए कुछ बड़ी योजनाओं का खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ और प्रबंध निदेशक सुधीर मिश्रा ने कहा, ‘हमारे पास अगली पीढ़ी के ब्रह्मोस मिसाइल विकसित करने का प्रस्ताव है। इसे ब्रह्मोस एनजी मिसाइल नाम दिया जाएगा। यह मिसाइल मौजूदा ब्रह्मोस की तुलना में हल्की होगी लेकिन इसकी रेंज लगभग समान होगी। इसे विभिन्न प्लेटफॉर्म से छोड़ा जा सकेगा।’
विज्ञापन
चेयरमैन ने कहा, ‘ब्रह्मोस को भी पनडुब्बी, शिप और विमान से छोड़ने की योजना भी बन रही है।’ डीआरडीओ में इलेक्ट्रोनिक्स और संचार प्रणाली के महानिदेशक जे. मंजुला ने कहा कि डीआरडीओ लंबी दूरी के राडार पर काम कर रहा है जो 1000 किलोमीटर को कवर कर सके। वहीं डीआरडीओ वैज्ञानिक सलाहकार जी. सतीश रेड्डी ने कहा कि उस एंटी टैंक मिसाइल पर काम किया जा रहा है जिसे हेलीकॉप्टर के साथ ही जमीन से भी दागा जा सके।