फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO successfully tests 'Abhyas', another achievement in defense sector

रक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि, डीआरडीओ ने ‘अभ्यास’ का किया सफल परीक्षण

Wed, 23 Sep 2020 02:55 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 23 Sep 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
DRDO successfully tests 'Abhyas', another achievement in defense sector
सांकेतिक तस्वीर
भारत ने मंगलवार को रक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडीशा के बालासोर में हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट (एचईएटी) ‘अभ्यास’ का सफल परीक्षण किया। परीक्षण में विभिन्न रडारों और इलेक्ट्रो ऑप्टिक प्रणाली के जरिये इसकी निगरानी की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इसका उपयोग विभिन्न मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन के लिए एक लक्ष्य के रूप में किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, रक्षा सूत्रों ने भी कहा कि बिना पायलट के इस वायु यान का इस्तेमाल कई तरह की मिसाइलों का परीक्षण करने में किया जाएगा। अभ्यास एक छोटे गैस टरबाइन इंजन और एमईएमएस नेविगेशन सिस्टम पर काम करता है। डीआरडीओ के अनुसार यह नवीन तकनीक का उदाहरण है और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूती देगा। अभ्यास वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed