फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO successfully testfires missile

डीआरडीओ ने दो दिन में मध्यम दूरी की तीन मिसाइल लांच कर रचा इतिहास

Sat, 02 Jul 2016 05:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
DRDO successfully testfires missile
म‌िसाइल

भारत ने इस्राइल के साथ मिलकर जमीन से हवा में मार सकने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसे ओडिसा के तटीय सैन्य क्षेत्र से दागा गया। इसकी मारक क्षमता 70 किमी तक की है। इसे इसी तरह की दो अन्य परीक्षण के एक दिन बाद किया गया।

विज्ञापन


डीआरडीओ के एक अधिकारी के अनुसार, यह परिक्षण सफल रहा। डीआरडीओ ने दो दिन में लगातार तीन मध्यम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण कर इतिहास रच दिया है। इस परीक्षण को अनेक स्तरों पर जांचा गया है और यह मिशन की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


डीआरडीओ अधिकारी के अनुसार, मध्यम दूरी की मिसाइल (एमआर-एसएएम) को भारतीय एयरफोर्स के लिए सफलतापूर्वक चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से मोबाइल लांचर से लांच किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को स्वदेशी रक्षा क्षमता को बढ़ाने की जरुरत:राष्ट्रपति 

DRDO successfully testfires missile
प्रणब मुखर्जी - फोटो : PTI

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को डीआरडीओ को मध्यम दूरी की मिसाइल का सफल परीक्षण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत की स्वदेशी क्षमता को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूरा देश को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर हुआ।

उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को दिल से शुभकामना देना चाहता हूं जो इस मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार कर सकने वाली (एमआर-एसएएम) मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed