{"_id":"60d5ed91ea030f0a64371bc1","slug":"drdo-successfully-test-fired-the-extended-range-version-of-indigenously-developed-pinaka-rocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनाक की बढ़ी मारक क्षमता: डीआरडीओ ने पिनाक की रेंज बढ़ाई, चांदीपुर में परीक्षण कामयाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिनाक की बढ़ी मारक क्षमता: डीआरडीओ ने पिनाक की रेंज बढ़ाई, चांदीपुर में परीक्षण कामयाब
Fri, 25 Jun 2021 08:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 25 Jun 2021 08:22 PM IST
सार
देश की सैन्य ताकत में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। डीआरडीओ ने अब स्वदेश में विकसित रॉकेट पिनाक की क्षमता बढ़ा दी है। ये अब 45 किमी तक लक्ष्य को भेद सकेंगे।
विज्ञापन
DRDO
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेश में विकसित पिनाक रॉकेट की रेंज बढ़ा दी है। इसका 24 व 25 जून को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से मल्टी बैरल रॉकेट लांचर के जरिए सफल परीक्षण किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।
डीआरडीओ के अनुसार परीक्षण में 26 पिनाक रॉकेट दागे गए। इनसे विभिन्न दूरी के लक्ष्यों पर निशाने साधे गए। परीक्षण के दौरान सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पा लिया गया। बढ़ी हुई क्षमता के साथ अब पिनाक रॉकेट 45 किलोमीटर तक की दूरी के लक्ष्यों को भेद सकते हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि 122 एमएम कैलिबर रॉकेट को मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) से छोड़ा गया। वहीं एक सूत्र ने बताया कि मिशन के दौरान लक्ष्य सफलतापूर्वक भेद दिए गए। पिनाक रॉकेट प्रणाली के विस्तारित रेंज के तहत 45 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेदा जा सकता है। रॉकेट ने कितनी सटीकता से निशाना साधा, इस पर विभिन्न उपकरणों के जरिए निगरानी की गई।
पुणे स्थित आयुध अनुसंधान एवं विकास स्थापना (एआरडीई) और उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचईएमआरएल) ने इकनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड, नागपुर की मदद से इस रॉकेट प्रणाली को विकसित किया है। सूत्रों ने बताया कि लंबी दूरी की क्षमता को प्राप्त करने के लिए उन्नत पिनाक प्रणाली का विकास किया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्नतम पिनाक रॉकेट के कामयाब परीक्षण पर डीआरडीओ और उद्योग को बधाई दी है। रक्षा विभाग (अनुसंधान एवं विकास) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने भी रॉकेट के सफल परीक्षण में शामिल टीम के प्रयासों की सराहना की।

#WATCH | DRDO successfully test fired the extended-range version of indigenously developed Pinaka rocket from a Multi-Barrel Rocket Launcher (MBRL) on 24th and 25th June 2021 at Integrated Test Range (ITR), Chandipur off the coast of Odisha. pic.twitter.com/6Qb0XN3VZD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 25, 2021
जानकारी के अनुसार, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट के पास चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से स्वदेशी पिनाक रॉकेट के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान कुल 25 पिनाक रॉकेट बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अलग-अलग दूरी पर लक्ष्य को सटीकता से भेदने में कामयाब रहे।