{"_id":"60f8043dd5164d13343a193a","slug":"drdo-successfully-flight-tested-indigenously-developed-low-weight-fire-and-forget-man-portable-anti-tank-guided-missile-mpatgm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत: डीआरडीओ ने किया मिसाइल का सफल परीक्षण, स्वदेश में की गई है विकसित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आत्मनिर्भर भारत: डीआरडीओ ने किया मिसाइल का सफल परीक्षण, स्वदेश में की गई है विकसित
Wed, 21 Jul 2021 05:33 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 21 Jul 2021 05:33 PM IST
सार
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बुधवार को स्वदेश में विकसित कम वजन वाली फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
विज्ञापन
फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बुधवार को स्वदेश में विकसित कम वजन वाली फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। डीआरडीओ ने कहा कि आत्मानिर्भर भारत को बढ़ावा देने और भारतीय सेना को मजबूत करने की दिशा में संगठन ने मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
डीआरडीओ ने कहा कि मिसाइल को एकीकृत मानव-पोर्टेबल लॉन्चर से लॉन्च किया गया था। एक टैंक के प्रतिरूप को इसका लक्ष्य बनाया गया था। मिसाइल ने सीधा हमला करके लक्ष्य को भेद दिया और इसका निशाना पूरी तरह से सटीक रहा। लक्ष्य भी पूरी तरह से नष्ट हो गया। संगठन ने कहा कि इस परीक्षण में मिसाइल ने अपनी न्यूनतम सीमा को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है।
डीआरडीओ ने कहा कि परीक्षण के दौरान इस मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा कर लिया गया। इस मिसाइल का अधिकतम सीमा तक उड़ान का परीक्षण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। मिसाइल को उन्नत एवियोनिक्स के साथ अत्याधुनिक लघु इन्फ्रारेड इमेजिंग तकनीक के साथ लैस किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही डीआरडीओ ने बताया कि सतह से हवा में वार करने वाली नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का ओडिशा के तट पर इंटीग्रेडेट टेस्ट रेंज (आईटीआर) से सफल परीक्षण किया गया।

All the mission objectives were met. The missile (Man-Portable Anti-Tank Guided Missile) has already been successfully flight-tested for the maximum range. The missile is incorporated with state-of-the-art Miniaturized Infrared Imaging Seeker along with advanced avionics: DRDO pic.twitter.com/EwwU8FY8xV
— ANI (@ANI) July 21, 2021
इसके साथ ही डीआरडीओ ने बताया कि सतह से हवा में वार करने वाली नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का ओडिशा के तट पर इंटीग्रेडेट टेस्ट रेंज (आईटीआर) से सफल परीक्षण किया गया।
New Generation Akash Missile (Akash-NG), a surface to air missile, was successfully flight tested by DRDO from Integrated Test Range (ITR) off the coast of Odisha today: DRDO pic.twitter.com/OBcxlZYP7X
— ANI (@ANI) July 21, 2021