फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO scientist arrested in Pune for providing information to Pakistani agents Latest News Update

Maharashtra: जासूसी के आरोप में डीआरडीओ का एक वैज्ञानिक गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंट को देता था गोपनीय जानकारी

Fri, 05 May 2023 09:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 May 2023 09:39 AM IST
सार

एटीएस अधिकारी ने कहा कि यह मामला हनीट्रैप का है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुंबई में एटीएस की कलाचौकी इकाई में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
DRDO scientist arrested in Pune for providing information to Pakistani agents Latest News Update
ats

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। उन पर पाकिस्तानी एजेंट के साथ जानकारी पहुंचाने का आरोप है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बताया कि डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था
वैज्ञानिक पुणे में डीआरडीओ के ब्रांच में काम कर रहा था। जांच में व्हाट्सएप संदेशों, वॉयस कॉल, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के गुर्गों के साथ संपर्क का पता चला। 
विज्ञापन


देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप
एटीएस ने बताया कि जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने संवेदनशील सरकारी जानकारियों को लीक कर अपने दायित्वों और देश की सुरक्षा से समझौता किया। ऐसी जानकारी अगर दुश्मन राष्ट्र के हाथों में पड़ जाए तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला हनीट्रैप से जुड़ा
एटीएस अधिकारी ने कहा कि यह मामला हनीट्रैप का है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुंबई में एटीएस की कलाचौकी इकाई में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed