Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO has successfully demonstrated indigenous high-speed flying wing UAV India joined elite club of countries

DRDO: स्वदेशी हाई-स्पीड फ्लाइंग विंग यूएवी का सफलापूर्वक परीक्षण, इन खास देशों की सूची में शामिल हुआ भारत

Fri, 15 Dec 2023 05:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Dec 2023 05:28 PM IST
सार

DRDO: डीआरडीओ ने आज स्वदेशी रूप से विकसित हाई-स्पीड यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) से किया गया। 

विज्ञापन
DRDO has successfully demonstrated indigenous high-speed flying wing UAV India joined elite club of countries
Indigenous High-Speed Flying Wing UAV - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) से ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह स्वदेशी रूप से विकसित हाई-स्पीड यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) है। इसके साथ ही भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने फ्लाइंग विंग कॉन्फिगरेशन के नियंत्रण में महारत हासिल कर ली है।  

विज्ञापन
Trending Videos

इस यूएवी को डीआरडीओ के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टैबलिशमेंट (एडीई) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इस विमान की पहली उड़ान का प्रदर्शन जुलाई 2022 में किया गया था। जिसके बाद दो इन-हाउस मैन्युफैक्चर प्रोटोटाइप का इस्तेमाल करके कई डेवलपमेंटल कॉन्फिगरेशन में छह उड़ान परीक्षण किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे हल्के कार्बन प्रीप्रेग के साथ डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसे स्वदेशी रूप से विमान की तरह बनाया गया है। इसके अलला, इसकी हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें फाइबर इंटेरोगेटर्स को जोड़ा गया है, जो कि एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता को दिखाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed