फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO has built a seven-storey building in record 45 days

अनूठा रिकार्ड: डीआरडीओ ने 45 दिन में बनाई सात मंजिला इमारत, अधिकारी बोले- देश में पहली बार हुआ ऐसा

Thu, 17 Mar 2022 05:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Mar 2022 05:26 PM IST
सार

डीआरडीओ ने 45 दिन में एक सात मंजिला इमारत बना कर रिकार्ड बना दिया है। इसके परिसर में एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) परियोजना के तहत लड़ाकू विमान और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम(एफसीएस) के लिए वैमानिकी विकसित करने की सुविधा होगी।

विज्ञापन
DRDO has built a seven-storey building in record 45 days
डीआरडीओ की 7 मंजिला इमारत - फोटो : ANI

विस्तार

डीआरडीओ ने 45 दिन में एक सात मंजिला इमारत बना कर रिकार्ड बना दिया है। गुरुवार को इस इमारत का देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और डीआरडीओ चीफ जी सतीश रेड्डी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डेढ़ महीने में बेंगलुरू के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट में इन हाउस टेक्नॉलॉजी का प्रयोग करके इस सात मंजिला इमारत का निर्माण किया है। इस सात मंजिला इमारत का प्रयोग फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए किया जाएगा। इस इमारत में भारतीय वायुसेना के लिए पांचवीं पीढ़ी के मध्यम वजन वाले और गहराई तक मार करने वाले लड़ाकू विमानों को विकसित करने के लिए शोध और विकास की सुविधाएं होगी। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इसके परिसर में एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) परियोजना के तहत लड़ाकू विमान और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम(एफसीएस) के लिए वैमानिकी विकसित करने की सुविधा होगी।  उन्होंने बताया कि वायु शक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए भारत एसवांस स्टील्थ सुविधाओं से सुसज्जित पांचवीं पीढ़ी के मध्यम वजन वाले और गहराई तक मार करने वाले लड़ाकू विमानों को विकसित करने के लिए एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट परिजोयना पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट परियोजना की प्ररंभिक विकास लागत 15 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत के निर्माण की परियोजना की आधारशिला 22 नवंबर 2021 को रखी गई थी। इसका वास्तविक निर्माण कार्य एक फरवरी से शुरू हुआ। 45 दिन में इस सात मंजिला इमारत का निर्माण कार्य पूरा करने का यह अनूठा रिकार्ड है। यह देश में पहली बार हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed